शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

27 जून को होगी पूँजी बाजारों में तेजस नेटवर्क (Tejas Network) की शुरुआत

खबरों के अनुसार तेजस नेटवर्क (Tejas Network) का शेयर पूँजी बाजार में 27 जून को सूचीबद्ध होगा।

कंपनी का आईपीओ 14 से 16 जून तक खुला रहा था, जिसमें इसे 1.88 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया था। कंपनी को 1,71,12,005 शेयरों के कुल ईश्यु साइज के मुकाबले 3,21,39,195 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें योग्य संस्थागत खरीदारों की श्रेणी को 2.16 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 48% और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में इसे 3 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया। तेजस नेटवर्क्स के आईपीओ में प्राइस बैंड 250-257 रुपये का रहा और आईपीओ शुरू होने से पहले एंकर निवेशकों के माध्यम से कंपनी ने करीब 350 करोड़ रुपये जुटा लिये थे। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!