शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट के बीच आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) हरे निशान में बंद

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंक संघ ने एस्सार ऑयल के शेयरों को बेचने पर सहमति जतायी है।

23 बैंकों और वित्तीय संस्थानों से मिलकर बने जोइंट लैंडर्स फोरम (जेएलएफ) ने एस्सार ऑयल के शेयरों को रोसनेफ्ट को बेचने पर मंजूरी दे दी। इसके बाद रोसनेफ्ट एस्सार ग्रुप के रिफाइनिंग और रिटेल व्यापार में 98% तक हिस्सेदारी अधिग्रहित कर सकेगी। बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 289.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 290.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में यह 2.05 रुपये या 0.71% की हल्की बढ़त के साथ 291.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!