शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) फिर से बनी सबसे अधिक मूल्यवान

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने एक बार फिर से सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी बनने का श्रेय प्राप्त किया है।

इसने बाजार पूँजी के मामले में टाटा ग्रुप की टीसीएस को पछाड़ते हुए 2 महीने के अंतराल के बाद फिर से यह मुकाम हासिल कर लिया। शुक्रवार को बाजार बंदी के समय रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी टीसीएस की 4,65,149.07 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी के मुकाबले 1,450.62 करोड़ रुपये अधिक 4,66,599.69 करोड़ रुपये रही। कल बीएसई में रिलायंस का शेयर 0.13% की मामूली बढ़त के साथ 1,435.00 रुपये और टीसीएस का शेयर 1.47% की कमजोरी के साथ 2,360.65 रुपये पर बंद हुआ। 2017 में अब तक रिलायंस में करीब 33% की मजबूती आयी है, जबकि टीसीएस 0.5% नीते गिरा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!