शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने किया कर्मचारियों की संख्या में संशोधन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कर्मचारियों की संख्या में संशोधन किया है।

लगभग 1300 श्वेत कॉलर कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में भेजा गया है, जिनमें अन्य इकाइयों को स्थानांतरित करना और उनकी सेवाओं से छुट्टी दे देना शामिल है। कंपनी को इससे 300-400 करोड़ रुपये की बचत होगी। इसके अलावा पिछले 18 महीनों में कंपनी में 2,500 पद खाली हुए हैं, जिससे इसके शुद्ध लाभ में वृद्धि होगी।
बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 9.70 रुपये या 2.14% की कमजोरी के साथ 443.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 598.60 रुपये और निचला स्तर 417.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!