शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) जुटायेगी 25,000 करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी दूरसंचार क्षेत्र में आक्रामक विस्तार और मौजूदा उच्च लागत वाले ऋण को कम करने के लिए यह धनराशि गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से जुटायेगी। इन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किया जायेगा। बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,435.00 रुपये पर बंद होने के बाद आज 1,432.00 रुपये पर खुला और 1,427.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 2 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 5.15 रुपये या 0.36% की गिरावट के साथ 1,429.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!