शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के शेयर भाव में गिरावट

पीएसयू कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) ने ऑफर-फोर-सेल प्रस्ताव के जरिये इक्विटी शेयरों की बिक्री शुरू की है।

इसमें आज सुबह साढ़े 10 तक कंपनी को अपने प्रस्ताव के मुकाबले 1.14 गुना आवेदन मिल गये, मगर इस खबर का कंपनी के शेयर पर नकारात्क असर पड़ता दिख रहा है। केंद्र सरकार ने कंपनी में लगभग 200 करोड़ रुपये के 2.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री का ऐलान किया था। इसके बाद सरकार की कंपनी में हिस्सेदारी 80% से घट कर 75% रह जायेगी। बीएसई में आरसीएफ का शेयर 79.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 76.50 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह शेयर 3.50 रुपये या 4.38% की गिरावट के साथ 76.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!