शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 4 महीनों के उच्चतम स्तर पर

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गुरुवार को बीएसई में 2.4% के मजबूती के साथ 386 रुपये के चार महीनों के अधिकतम स्तर को छुआ।

इसने पिछले 2 कारोबारी सत्रों की 3% बढ़त में और इजाफा किया है। अब कंपनी का शेयर अपने 401 रुपये के 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से केवल 4% नीचे है। बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार के 377.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 377.00 रुपय पर खुला। करीब 2.30 बजे भारती एयरटेल का शेयर भाव 6.35 रुपये या 1.68% की बढ़त के साथ 383.70 पर चल रहा है। शेयर मंथन, 29 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!