शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem laboratories) को यूएसएफडीए से मिली निरीक्षण रिपोर्ट

फार्मा कंपनी यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem Laboratories) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) मिली है।

कंपनी को यह रिपोर्ट गोवा में स्थित सूत्रीकरण संयंत्र के लिए मिली है, जिसमें जाँच के दौरान खड़े हुए सवालों और निरीक्षणों के सफल समापन की जानकारी दी गयी है।
बीएसई में यूनिकेम लेबोरेटरीज का शेयर कल 260.10 रुपये पर बंद होकर आज गिरावट के साथ 259.10 रुपये पर खुला। 277.00 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 2.40 बजे कंपनी का शेयर भाव 6.05 रुपये या 2.33% की बढ़त के साथ 266.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!