शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री 8% घटी

जून 2016 के मुकाबले जून 2017 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की कुल बिक्री में 8% गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी की कुल बिक्री (निर्यात+घरेलू) 39,009 इकाई से घट कर 35,716 इकाई रह गयी। कंपनी के वाहनों का निर्यात 4,020 इकाई से 54% गिर कर 1,855 इकाई और घरेलू बिक्री 34,989 इकाई से 3% कम 33,861 इकाई रही।
शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा का शेयर 8.10 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 1,347.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,508.80 रुपये और निचला स्तर 1,141.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!