शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने की 3% तक कटौती

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक कटौती कर दी है।

कंपनी ने 1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी से प्राप्त होने वाले लाभ को अपने उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए यह निर्णय लिया। हालाँकि कंपनी ने जीएसटी के तहत ही हल्के हाइब्रिड वाहनों पर कर रियायतों की वापसी के कारण सीएज और अर्टिगा के डीजल वैरिएंट्स में 1 लाख रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की है।
शुक्रवार को बीएसई में मारुति का शेयर 4.70 रुपये या 0.07% की गिरावट के साथ 7,217.90 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 7,469.00 रुपये और निचला स्तर 4,126.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!