शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) करेगी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय का निर्माण

एनबीसीसी (NBCC) दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के मुख्यालय का निर्माण करेगी।

कंपनी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आईपी स्टेट में एसडीएमसी का मुख्यालय बनाने के लिए एक समझौता किया है। एसडीएमसी का मुख्यालय पाँच एकड़ जमीन पर करीब 525 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा।
बीएसई में शुक्रवार को एनबीसीसी का शेयर 1.55 रुपये या 0.76% की गिरावट के साथ 204.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा एनबीसीसी का 52 हफ्तों में उच्चतम स्तर 213.70 रुपये और न्यूनतम स्तर 126.06 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!