शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने जीएसटी के कारण घटायीं कीमतें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने अपने उपभोक्ताओं को जीएसटी (गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स) का लाभ देते हुए डिटर्जेंट और साबुन उत्पादों की कीमतों में कटौती कर दी है।

कंपनी ने 250 ग्राम के डिटर्जेंट साबुन रिन बार की कीमत 18 रुपये से घटाने के साथ ही 10 रुपये मूल्य वाले सर्फ एक्सेल बार का वजन 95 ग्राम से बढ़ा कर 105 ग्राम कर दिया है। कंपनी ने अपनी डव साबुन की मात्रा में भी 33% का इजाफा कर दिया है। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर बीएसई में शुक्रवार के 1081.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1090.00 रुपये पर खुला। 11:40 बजे कंपनी का शेयर भाव 0.99% की बढ़त के साथ 1092.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!