शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की बिक्री में हुई 6% की बढ़त

जून 2016 के मुकाबले जून 2017 में वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की बिक्री 6% बढ़ी।

कंपनी ने ट्रेक्टरों की 899 इकाई की तुलना में 954 इकाइयाँ और पॉवर टिलर्स की 3,330 इकाइयों के मुकाबले 4,099 इकाइयाँ बेचीं। बिक्री बढ़ने से कंपनी के शेयर में भी तेजी आयी है। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी का शेयर 2,286.00 रुपये पर बंद होकर आज सुबह अच्छी बढ़त के साथ 2,348.15 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 93.95 रुपये या 4.11% की बढ़त के साथ 2,379.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!