शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इमामी पेपर मिल्स (Emami Paper Mills) को मिली ओडिशा सरकार से मंजूरी

इमामी पेपर मिल्स (Emami Paper Mills) को ओडिशा सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है।

इमामी पेपर को राज्य सरकार ने बालगोपालपुर में बहुपरत लेपित बोर्ड उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए मंजूरी दी, जिसकी लागत करीब 650 करोड़ रुपये होगी। इस संयंत्र की स्थापना के बाद कंपनी की बहुपरत लेपित बोर्ड उत्पादन क्षमता लगभग दोगुनी हो जायेगी। बीएसई में इमामी पेपर मिल्स का शेयर सोमवार के 121.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 127.80 रुपये पर खुला और 134.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 6.50 रुपये या 5.36% की जोरदार बढ़त के साथ 127.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख