शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शिवा सीमेंट (Shiva Cement) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

शिवा सीमेंट (Shiva Cement) का शेयर बीएसई में ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी के शेयर में उछाल जेएसडब्ल्यू सीमेंट द्वारा इसके 18,95,533 शेयरों को 23.86 रुपये प्रति की कीमत पर खरीदने के कारण आयी है। बीएसई में शिवा सीमेंट का शेयर सोमवार के 27.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 29.85 रुपये पर खुला और 33.50 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुँचा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब सवा 2 बजे कंपनी का शेयर 5.05 रुपये या 18.07% की बढ़त के साथ 33.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!