शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की सहायक कंपनी ने दी ऋण को मंजूरी

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) की सहायक पिरामल फाइनेंस ने एसीएमई सोलर होल्डिंग्स को ऋण देने की मंजूरी दे दी।

खबरों के अनुसार कंपनी एसीएमई सोलर होल्डिंग्स को 700 करोड़ रुपये बतौर ऋण देगी। एसीएमई इस धन का इस्तेमाल सौर तथा बिजली परिवहन कारोबार के अलावा अपनी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए करेगी। बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,819.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 2,835.00 रुपये पर खुला और 2,896.00 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुँचा। करीब 1.50 बजे यह 60.90 रुपये या 2.16% की तेजी के साथ 2,882.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!