शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में होगा 6 कंपनियों का विलय

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की विलय योजना को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) की मंजूरी मिल गयी।

इससे मारुति की पूर्ण स्वामित्व वाली 6 सहायक कंपनियों का विलय इसके साथ हो जायेगा। इन कंपनियों में मारुति इंश्योरेंस बिजनेस, मारुति इंश्योरेंस डिस्ट्रिब्युशन, मारुति इंश्योरेंस एजेन्सी, मारुति इंश्योरेंस एजेन्सी सॉल्युशन्स, मारुति इंश्योरेंस एजेन्सी सर्विसेज, मारुति इंश्योरेंस एजेन्सी लॉजिस्टिक्स और मारुति इंश्योरेंस ब्रोकर शामिल हैं।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,469.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 7,472.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 7,475.00 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 1 बजे यह 41.35 रुपये या 0.55% की कमजोरी के साथ 7,427.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!