शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने घटाये उत्पादों के दाम

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने टूथपेस्ट और टूथब्रश उत्पादों के दाम 8-9% घटा दिये।

टूथपेस्ट बाजार में 56% हिस्सेदारी वाली कंपनी ने जीएसटी के कारण कर में हुई कटौती से यह फैसला लिया है। जीएसटी से टूथपेस्ट पर टैक्स रेट 24% से घटा कर 18% कर दिया है।
उधर बीएसई में कोलगेट पामोलिव का शेयर 1,106.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बेहद मामूली गिरावट के साथ 1,105.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 1,084.80 रुपये तक फिसलने के बाद करीब 1.10 बजे यह 19.15 रुपये या 1.73% की कमजोरी के साथ 1,087.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!