शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर आज 52 हफ्तों का उच्च स्तर छूकर बंद हुआ।

दरअसल कंपनी ने 2019-20 तक 300 नये नेक्सा सेवा केंद्र स्थापित करने की योजना बनायी है। इस खबर से मारुति के शेयर में चमक जरूर आयी, मगर यह अंत तक उच्च स्तर पर जमा नहीं रह सका।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7,429.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 7,474.00 रुपये पर खुला और 7,500 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 5.40 रुपये या 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 7,434.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!