शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर में आधा फीसद बढ़त

आज कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की आवंटन समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में बैंक ने विभिन्न योजनाओं के तहत 5 रुपये प्रति वाले 68,249 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इसके बाद बैंक के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 956.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 960.00 रुपये पर खुला और 967.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 3.50 रुपये या 0.37% की मजबूती के साथ 960.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख