शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर वित्तीय नतीजों के बावजूद हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के शेयर में गिरावट

अप्रैल-जून 2017 में हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के मुनाफे में 15.46% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी को तिमाही के दौरान 35.18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 29.74 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच हैटसन को 1,037.37 करोड़ रुपये से 3.26% अधिक 1,171.19 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हुआ। उधर बीएसई में हैटसन एग्रो का शेयर 651.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 660.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत और बेहतर वित्तीय परिणामों के बावजूद कंपनी का शेयर बाजार में गिरावट के साथ टूटा। करीब साढ़े 11 बजे यह 12.10 रुपये या 1.86% की कमजोरी के साथ 639.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!