शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के शुद्ध लाभ में 10.12% बढ़त

साल-दर-साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के शुद्ध लाभ में 10.12% वृद्धि हुई।

बैंक को इस तिमाही के दौरान 133.85 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 121.54 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच कर्नाटक बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 364.69 करोड़ रुपये से 16.37% अधिक 424.42 करोड़ रुपये रही। मगर इसकी एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 974.73 करोड़ रुपये (2.64%) से बढ़ कर 1,229.84 करोड़ रुपये (3.2%) रही। उधर बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 165.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 163.80 रुपये पर खुला। करीब 10.35 बजे यह 6.15 रुपये या 3.71% की कमजोरी के साथ 159.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!