शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) करेगी 61,000 करोड़ रुपये का निवेश

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) अपनी विस्तार परियोजनाओं पर 61,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन मानदंडों को पूरा करने के लिए 2021 तक अपनी मौजूदा शोधन क्षमता का विस्तार और उन्नयन करेगी, जिसमें इसके मुम्बई तथा विसाख स्थित रिफाइनरियाँ शामिल हैं। हालाँकि इस सकारात्मक खबर और बाजार में मजबूती का कंपनी के शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा।
बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 387.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 385.10 रुपये पर खुला और 373.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 11 बजे यह 13.40 रुपये या 3.45% की कमजोरी के साथ 374.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!