शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अमेरिका में लगायेगी संयंत्र

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) अमेरिका के डेट्रॉयट शहर में अपना पहला ग्रीनफील्ड ऑटो विनिर्माण संयंत्र शुरू करेगी।

अमेरिका में अपना संयंत्र शुरू करने वाली महिंद्रा पहली भारतीय कार निर्माता कंपनी होगी। कंपनी ने अमेरिका में 250 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त करने के लिए 150 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,377.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 1,378.05 रुपये पर खुला और 1,402.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12 बजे यह 23.65 रुपये या 1.72% की मजबूती के साथ 1,400.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!