शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौगुने से अधिक रहा प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) का मुनाफा

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) ने अप्रैल-जून 2017 में 59.41 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी ने इससे 323.14% कम 14.04 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया था। इस दौरान प्रकाश इंडस्ट्रीज की कुल आमदनी भी 639.42 करोड़ रुपये से 13.16% बढ़ कर 723.62 करोड़ रुपये रही। साथ ही प्रकाश इंडस्ट्रीज का एबिटा भी 94% की जोरदार वृद्धि के साथ 109 करोड़ रुपये रहा। बेहतर परिणामों का असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है। बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 114.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 117.50 रुपये पर खुला और 118.90 रुपये तक चढ़ा। करीब साढ़े 10 बजे यह 3.25 रुपये या 2.83% की बढ़त के साथ 117.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!