शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन मेटल्स (Indian Metals) को इस बार हुआ मुनाफा, शेयर चढ़ा

इंडियन मेटल्स (Indian Metals) ने अप्रैल-जून 2017 में 99.92 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया।

वहीं इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी 30.35 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस बीच इंडियन मेटल्स की कुल आमदनी भी 256.25 करोड़ रुपये से 71.30% बढ़ कर 438.97 करोड़ रुपये रही। शानदार वित्तीय परिणामों का असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है। बीएसई में इंडियन मेटल्स का शेयर 565.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 593.60 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 26.65 रुपये या 4.71% की बढ़त के साथ 592.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!