शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी में वृद्धि के बावजूद घटा हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) का शुद्ध लाभ

अप्रैल-जून 2016 के मुकाबले चालू वर्ष की समान अवधि में हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) का लाभ घट गया।

कंपनी का शुद्ध लाभ 48.70 करोड़ रुपये से 1.47% घट कर 47.98 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच हिंदुस्तान मीडिया की कुल आमदनी 259.28 करोड़ रुपये से 1% की मामूली बढ़त के साथ 261.89 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा तिमाही के दौरान कंपनी कुल व्य्य 191.98 करोड़ रुपये से बढ़ कर 193.60 करोड़ रुपये रहे। उधर बीएसई में हिंदुस्तान मीडिया का शेयर 276.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 277.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे यह 2.05 रुपये या 0.74% की बढ़त के साथ 278.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!