शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) ने इस बैंक को किये शेयर आवंटित

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) ने 47,59,291 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने इन शेयरों को ऋण के कंवर्जन पर विजया बैंक को आवंटित किया, जो इसकी 0.47% विस्तृत शेयर पूँजी है।
बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 40.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 40.30 रुपये पर खुला। इस शेयर में आज करीब सवा 10 बजे एक हल्की उछाल आयी और यह 40.80 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1 बजे यह 0.10 रुपये या 0.25% की कमजोरी के साथ 40.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!