शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत सीट्स (Bharat Seats) के शुद्ध मुनाफे में 161.07% की जोरदार बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में भारत सीट्स (Bharat Seats) के मुनाफे में 161.07% की वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 1.67 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4.36 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसकी कुल आमदनी 204.61 करोड़ रुपये से 29.17% अधिक 264.30 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही नतीजों के कारण इसके शेयर में भी 7% से अधिक मजबूती आयी।
बीएसई में भारत सीट्स का शेयर 113.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 114.45 रुपये पर खुला और 126.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह शेयर 8.10 रुपये या 7.12% की मजबूती के साथ 121.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!