शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने कमाया 1,283 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) को वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में 1,283 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 9% कम 1,183 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी का राजस्व 8,802 करोड़ रुपये से 4.77% अधिक 9,222 करोड़ रुपये रहा। अनुभागीय स्तर पर देखें तो हिंदुस्तान यूनिलीवर के होमकेयर वस्तुओं का राजस्व 2,876 करोड़ रुपये से 6% बढ़ कर 3,047 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसी खंड का एबिट 356 करोड़ रुपये से 25.8% अधिक 448 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1,152.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1,153.00 रुपये पर खुला और 1,190.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह शेयर 5.40 रुपये या 0.47% की मजबूती के साथ 1,158.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!