शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) का मुनाफा 12.2% घटा

अमेरिका में जेनेरिक दवाओं का कारोबार घटने और खर्चे बढ़ने के कारण जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) के अप्रैल-जून 2017 मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 12.2% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में हुए 164 करोड़ रुपये के मुकाबले 144 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। हालाँकि इस दौरान जुबिलेंट लाइफ का शुद्ध राजस्व 1,454 करोड़ रुपये से 9.8% घट कर 1,596 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसका एबिटा 8.2% गिर कर 338 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में जुबिलेंट लाइफ का शेयर 703.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 707.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे यह शेयर 9.75 रुपये या 1.39% की मजबूती के साथ 713.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख