शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफा घटने के कारण सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) का शेयर कमजोर

सास्केन टेक्नोलॉजीज (Sasken Technologies) के अप्रैल-जून 2017 के मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 14.4% की गिरावट आयी है।

कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में हुए 20.20 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।इस दौरान सास्केन का शुद्ध राजस्व भी 121.22 करोड़ रुपये से 3% घट कर 117.57 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसका एबिटा 31.6% गिर कर 12.82 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में सास्केन टेक्नोलॉजीज का शेयर 513.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 490.00 रुपये पर खुला और 474.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 10.50 बजे यह शेयर 16.70 रुपये या 3.25% की कमजोरी के साथ 496.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!