शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने खरीदी शेष 51% हिस्सेदारी

प्रमुख मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने चार्टर विमान सेवा कंपनी फ्लाई बाय वायर की शेष 51% हिस्सेदारी भी खरीद ली है।

कंपनी ने पिछले साल मार्च में फ्लाई बाय वायर की पूरी हिस्सेदारी 61.25 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करने का ऐलान किया था, जिसमें से 49% का हस्तांतरण इसी साल मई में हुआ। इसके साथ ही फ्लाई बाय वायर, जी एंटरटेनमेंट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है। उधर बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 530.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 530.20 रुपये पर खुला और 545.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.10 बजे यह शेयर 14.65 रुपये या 2.76% की मजबूती के साथ 545.40 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!