शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने सिंडिया फार्मा के साथ किया विशेष समझौता

विश्व स्तरीय दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने सिंडिया फार्मा के साथ एक विशेष समझौता किया है।

इसमें विकास, लाइसेंस, निर्माण और वाणिज्यिक आपूर्ति करार शामिल है। समझौते के तहत ग्लेनमार्क को कुछ दवाइयों के जेनेरिक, सॉफ्ट-जिलेटिन कैप्सूल फार्मूलों के विकास के लिए सिंडिया फार्मा की तकनीक का इस्तेमाल करने का विशेष अधिकार प्राप्त हुआ है। इसके बाद ग्लेनमार्क के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में 691.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर आज हरे निशान में 692.00 रुपये खुला। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 14.65 रुपये या 2.12% की बढ़त के साथ 706.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!