शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजस्व में बढ़त के बावजूद घटा हैवेल्स इंडिया (Havells India) का शुद्ध लाभ

हैवेल्स इंडिया (Havells India) के अप्रैल-जून 2017 मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 22% की कमी आयी।

कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में हुए 145.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 114.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इस दौरान हैवेल्स का शुद्ध राजस्व 1,466.8 करोड़ रुपये से 9% बढ़ कर 1,593.3 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसका एबिटा 20% गिर कर 159.6 करोड़ रुपये रह गया। लाभ घटने के बावजूद आज हैवेल्स इंडिया का शेयर मजबूत हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर 457.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 465.00 रुपये पर खुला और 483.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। करीब 1.40 बजे यह 13.60 रुपये या 2.97% की मजबूती के साथ 471.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!