शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों से उछला स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) का शेयर

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा के बाद स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) के शेयर में 8.50% से अधिक की बढ़त हुई है।

कंपनी के अप्रैल-जून 2017 मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 61% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में हुए 38 करोड़ रुपये के मुकाबले 61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इस दौरान हैवेल्स का शुद्ध राजस्व 603 करोड़ रुपये से 23% बढ़ कर 744 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसका एबिटा भी 122 करोड़ रुपये से 32% बढ़ कर 162 करोड़ रुपये हो गया। बीएसई में स्टरलाइट टेक का शेयर 158.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 159.60 रुपये पर खुला और 174.85 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। करीब पौने 3 बजे इसमें 13.65 रुपये या 8.63% की मजबूती के साथ 171.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!