शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के मुनाफे में हुई 42% बढ़त

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के अप्रैल-जून 2017 के शुद्ध मुनाफे में 42% की वृद्धि की दर्ज हुई।

कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 424 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 602 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। साथ ही इसकी कुल आमदनी भी 2,282 करोड़ रुपये से 39% अधिक 3,165 करोड़ रुपये हो गयी। बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 1,543.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 1,555.00 रुपये पर खुला और 1,591.75 रुपये तक चढ़ा है। करीब पौने 11 बजे यह 32.20 रुपये या 2.09% की बढ़त के साथ 1,575.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!