शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शुद्ध लाभ में हुई 45% वृद्धि

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने अप्रैल-जून 2017 की तिमाही में साल दर साल आधार पर 45% वृद्धि दर्ज की है।

बैंक का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में रहे 97.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 141 करोड़ रुपये रहा। बैंक के मुनाफे में वृद्धि खास तौर से इसकी शुद्ध ब्याज में वृद्धि के कारण हुई, जो कि 244.6 करोड़ रुपये से 54.7% अधिक 378.4 करोड़ रुपये रही। तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो आरबीएल बैंक की शुद्ध एनपीए 0.64% से बढ़ कर 0.81% रही। बीएसई में आरबीएल का शेयर 538.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 539.90 रुपये पर खुलने के बाद करीब 11.10 बजे 4.70 रुपये या 0.87% की कमजोरी के साथ 534.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!