शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की आमदनी और लाभ दोनों घटे

पिछले कारोबारी वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की आमदनी और लाभ दोनों में गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 1,039.70 करोड़ रुपये से 5.6% घट कर 924 करोड़ रुपये और आमदनी 6,089 करोड़ रुपये से 3.9% कम 5,854 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा है कि जीएसटी और बीएस-3 से बीएस-4 तकनीक में शुरुआत करने से वित्तीय नतीजे प्रभावित हुए हैं। पोलैंड, मलेशिया, नेपाल, लैटिन अमेरिका सहित नये बाजारों में कदम रखने से कंपनी ने निर्यात के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,818.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 2,824.90 रुपये पर खुलने के बाद करीब 11.50 बजे 5.00 रुपये या 0.18% की कमजोरी के साथ 2,813.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!