शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : एचडीएफसी बैंक, जी एंटरटेनमेंट, श्रेई इन्फ्रा, टाटा मोटर्स और ऐम्टेक ऑटो

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें एचडीएफसी बैंक, जी एंटरटेनमेंट, श्रेई इन्फ्रा, टाटा मोटर्स और ऐम्टेक ऑटो शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक - बैंक आज अपने वित्तीय परिणाम घोषित करेगा।
जी एंटरटेनमेंट - जी एंटरटेनमेंट आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
डिविस लैब - कंपनी का तिमाही मुनाफा 41.5% घट कर 176.54 करोड़ रुपये रहा।
विजया बैंक - बैंक का अप्रैल-जून 2017 का मुनाफा 57.5% अधिक 254.69 करोड़ रुपये रहा।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स - तिमाही लाभ 47.7% अधिक 174.7 करोड़ रुपये रहा।
जम्मू कश्मीर बैंक - बैंक का मुनाफा 22.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 268.37 करोड़ रुपये रहा।
श्रेई इन्फ्रा - कंपनी का अप्रैल-जून अवधि का मुनाफा 51.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 76.32 करोड़ रुपये हो गया।
ऐम्टेक ऑटो - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 889.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
टाटा मोटर्स - कंपनी 1000 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करेगी।
एस्ट्राजेनेका फार्मा - कंपनी ने भारत में दो नयी दवाएँ पेश कीं। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!