शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : इंडियाबुल्स हाउसिंग, अंबुजा सीमेंट, भारती इन्फ्राटेल, विप्रो और इन्फोसिस

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, अंबुजा सीमेंट, भारती इन्फ्राटेल, विप्रो और इन्फोसिस शामिल हैं।

इंडियाबुल्स हाउसिंग - कंपनी का तिमाही मुनाफा 630 करोड़ रुपये के मुकाबले 788.2 करोड़ रुपये रहा।
जी एंटरप्राइजेज - जी एंटरप्राइजेज का शुद्ध तिमाही लाभ 16% की वृद्धि के साथ 251.4 करोड़ रुपये रहा।
अंबुजा सीमेंट - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 392.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
भारती इन्फ्राटेल - भारती इन्फ्राटेल का मुनाफआ 664 करोड़ रुपये और राजस्व 3,524 करोड़ रुपये रहा।
हुडको - हुडको को 138.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 210.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
टाटा कम्युनिकेशंस - टाटा कम्युनिकेशंस तिमाही आधार पर 260.8 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 32.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
जस्ट डायल - अप्रैल-जून का राजस्व 216.65 करोड़ रुपये और लाभ 38.16 करोड़ रुपये रहा।
इन्फोसिस - 200 करोड़ डॉलर के शेयर वापस खरीदेगी, जिनके लिए मंजूरी मिलना बाकी है।
विप्रो - विप्रो की इकाई ने वीसी फंड वर्क बेंच में निवेश किया।
लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का लाभ 254.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 267.2 करोड़ रुपये हो गया। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!