शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हुडको (HUDCO) के शुद्ध लाभ में 52% बढ़ोतरी

साल-दर-साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुडको (HUDCO) के शुद्ध लाभ में 52% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 138.7 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का मुनाफा 210.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आय 891.1 करोड़ रुपये से 4.26% अधिक 1,540 करोड़ रुपये रही।
इस बीच बीएसई में हुडको के शेयर ने 87.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 89.50 रुपये पर शुरुआत की है। इसके बाद करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 88.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!