शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को मिली भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यह मंजूरी वोडाफोन मोबाइल के साथ विलय के लिए मिली है। इस लेन-देन के 2018 में पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद संयुक्त कंपनी का उभोक्ता आधार करीब 40 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी 41% तक होगी।
इस बीच बीएसई में आइडिया के शेयर ने 91.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 95.00 रुपये पर शुरुआत की है। सत्र के दौरान करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 4.20 रुपये या 4.57% की मजबूती के साथ 96.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!