शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को हुआ 664 करोड़ रुपये का मुनाफा

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को 664 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 12% अधिक 756.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके अलावा समान अवधि में कंपनी का राजस्व 10% बढ़ कर 3,524 करोड़ रुपये, एबिटा 12% अधिक 1,575 करोड़ रुपये और कुल टावर 89,352 के मुकाबले 90,837 हो गये।
उधर बीएसई में भारती इन्फ्राटेल के शेयर ने 409.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 416.90 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के दौरान करीब 12.30 बजे कंपनी का शेयर 8.95 रुपये या 2.19% की मजबूती के साथ 418.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!