शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड (Raymond) को हुआ घाटा, शेयर कमजोर

रेमंड (Raymond) को वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में 5.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

हालाँकि इसकी तुलना में कंपनी को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 15.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मगर इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,089.9 करोड़ रुपये से 13.76% अधिक 1,239.9 करोड़ रुपये रही। इस बीच बीएसई में रेमंड का शेयर 807.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 806.10 रुपये पर खुला और 11 बजे तक 795.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसल गया। करीब 11.35 बजे यह 2.75 रुपये या 0.34% की कमजोरी के साथ 804.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!