शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की आमदनी और शुद्ध लाभ में हुई बढ़त

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के मुनाफे में 3.5% और राजस्व में 7.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 883 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी का 933 करोड़ रुपये और राजस्व 8,131 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,7744.6 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसका एबिटा 1,230 करोड़ रुपये से 5.4% अधिक 1,296 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 16.6% से घट कर 16.3% रहा। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 3706.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 3,710.00 रुपये पर खुला। करीब 12.20 बजे यह 19.20 रुपये या 0.52% की मजबूती के साथ 3,726.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!