शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल दर साल आधार पर ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा 16% घटा

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के मुनाफे में 16% की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 1,555 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का मुनाफा घट कर 1,306 करोड़ रुपये रह गया। वहीं ऐक्सिस बैंक की शुद्ध ब्याज आय 2% की बढ़त के साथ 4,616 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.63% रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर इसकी एनपीए भी 8,626 करोड़ रुपये से बढ़ कर 9,766 करोड़ रुपये हो गयी। खराब तिमाही नतीजों से इसके शेयर भाव में भी गिरावट आयी है। बीएसई में बैंक का शेयर 544.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 542.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे ऐक्सिस बैंक के शेयर में 14.65 रुपये या 2.69% की कमजोरी के साथ 530.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!