शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) को मिली निदेशक समूह की मंजूरी

यस बैंक (Yes Bank) को शेयरों के उप-विभाजन के लिए निदेशक समूह की मंजूरी मिल गयी है।

बैंक 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयर को 2 रुपये प्रति वाले 5 शेयरों में उप-विभित करेगा। हालाँकि इस मामले में अभी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तथा शेयरधारकों की मंजूरी भी ली जायेगी।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 1,614.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,621.00 रुपये पर खुला और 1,698.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे बैंक के शेयर में 81.85 रुपये या 5.07% की बढ़त के साथ 1,696.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!