शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीवीआर (PVR) की आमदनी और मुनाफे में हुई वृद्धि

फिल्म मनोरंजन कंपनी पीवीआर (PVR) ने जून 2017 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 44.25 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 43.17 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी की कुल आय 653.03 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 578.68 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार कंपनी के तिमाही लाभ 2.50% और आमदनी में 12.84% वृद्धि हुई।
बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,383.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,386.40 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,403.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर में 21.95 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 1,360.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!