शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने फिलिपींस में उतारे कई वाहन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश फिलिपींस में एक साथ कई कमर्शियल वाहन पेश किये हैं।

कंपनी ने विस्तार रणनीति के तहत फिलिपींस की पिलिपिनास ताज ऑटोग्रुप के साथ वितरण समझौता किया है। कंपनी द्वारा पेश किये वाहनों में ट्रैक्टर, ट्रेलरों और टिपरर्स की टाटा प्रिमा रेंज, एलपीटी श्रेणी में हल्के, मध्यम और भारी ट्रकों, एसएफसी 407 और मिनी ट्रकों की श्रेणी में ऐस और सुपर ऐस शामिल हैं।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 456.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 457.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 458.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह शेयर 0.95 रुपये या 0.21% की कमजोरी के साथ 455.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!